फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक के पेट व छाती पर तेजधार हथियार से वार, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के तीर्थ नगर में डीजे पर डांस करते समय हुए विवाद को लेकर तीन युवकों ने कॉलोनी के ही एक युवक के पेट व छाती में तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट पर युवक का ममेरा भाई भी घायल हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीर्थ नगर निवासी रिशभ शर्मा ने बताया कि वह बिजली रिपेयर का काम करता है। उनकी कॉलोनी में ही उसकी बुआ का बेटा बृजेश शर्मा रहता है। बुधवार रात को वह अपने भाई बृजेश शर्मा के साथ कॉलोनी में ही अपने दोस्त अक्षय की शादी में गया था। रात को वे सभी डीजे पर डांस कर रहे थे। डीजे पर बाड़ी माजरा तीर्थ नगर के ही विशाल उर्फ नाटा, सुमित तोमर, आदित्य भी नाच रहे थे। डांस करते समय इन तीनों की उसके भाई बृजेश शर्मा के साथ कहासुनी हो गई। डांस करने के बाद शादी से वे दोनों भाई करीब सवा 11 बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। थोड़ी दूर पर राजू करियाणा स्टोर के पास तीनों आरोपी युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों आरोपी उनसे मारपीट करने लगे। आरोपियों ने धक्का मारकर उसे साइड में फेंक दिया। इसके बाद उसके भाई बृजेश को आरोपियों ने पकड़ लिया। आरोपी विशाल ने तेजधार टेप कट्टर से कई वार उसके भाई बृजेश शर्मा के पेट व छाती में किए। जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उसने अन्य लोगों की मदद से अपने भाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसके भाई की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसके भाई को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें