फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फास्ट फूड विक्रेता युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव मछरौली में जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय साहिल कुमार की मौत हो गई। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिए बयान के अनुसार साहिल गांव के अड्डे पर फास्ट फूड की दुकान करता था। बताया जा रहा है कि शाम के समय अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ते देख उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां से बाद में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार साहिल ने किस जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना के बाद से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।थाना व्यासपुर के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि साहिल की मौत किस वजह से हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें