फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से दूर की जा रही मेडिकल स्टाफ की मानसिक और शारीरिक थकान

विज्ञापन
yoga - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। कोविड 19 के चलते दिनरात काम कर रहे डॉक्टरों, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ की सेहत का ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योग का सहारा लिया है। मंगलवार से जिला अस्पताल में योग क्लास शुरू की गई। आयुष विंग के डॉ. शिव कुमार सैनी योगाचार्य द्वारा प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे आधे-आधे घंटे के विभिन्न चरणों में ध्यान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के दौरान कोरोना के चलते सरकार के सभी दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया है कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोविड-19 के चलते जिलावासियों के स्वास्थ्य के लिये कार्य किया जा रहा है। अभी तक जिला कोरोना से बचा है, तो इसका पूर्ण श्रेय मेडिकल स्टाफ के अधिकारियों व कर्मचारियों को जाता है। परंतु इस प्रकार की स्थिति में लगातार कार्य करते रहने से मानसिक व शारीरिक थकान होना स्वाभाविक है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के पिरामिड में सुबह स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग को सभी की सेहत की चिंता
-उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना से पीड़ित नहीं है, परंतु फिर भी स्वास्थ्य विभाग चिंता रहित नहीं हो सकता। अत: सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मानसिक शांति व शारीरिक स्फूर्ती देने हेतू सिविल अस्पताल में योग शिविर का आरंभ किया गया है। आरोग्य रहने के लिए स्वच्छ हवा में योग करने से मन शांत और शरीर स्वस्थ रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। रोगों के होने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन

हर व्यक्ति घर पर रहकर करें योग
सीएमओ ने जिले के आमजन से भी यह अपील की है कि वे भी घर पर रह कर योग कर सकते हैं तथा होम क्वारंटीन का पालन करते हुए घर पर ही रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। अस्पताल में केवल अधिकारियों व कर्मचारियों को ध्यान व प्राणायाम कराकर कार्य तनाव से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे आने वाले समय में भी कोरोना के खिलाफ इसी प्रकार से पूर्ण उत्साह से कार्य करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें