फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में किताबें बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग लेते जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंदर हुड्डा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंदर हुड्डा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग ली। जिसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए कि सभी स्कूलों में ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू किया जाए। अध्यापक बिना किसी फीस और बिना किसी कागज के दाखिला करेंगें। उन्होंने कहा कि बाजारों में कोई बुक सेलर बिना जिला प्रशासन की परमिशन के कोई किताब नहीं भेज सकता। इसके लिए उनको जिला प्रशासन से पूरी प्रक्रिया के तहत अनुमति लेनी होगी। इसके बाद वे केवल एनसीआरटी की ही किताबें बेच सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने खंडों में यह सुनिश्चित करें कि किसी स्कूल में कोई किताबें ना बिक रही हो। अगर कोई निजी स्कूल प्रशासन अपने स्कूल में किताबें बेचता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलेभर में निगरानी करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई हैं। जो स्कूलों में जाकर जांच करेगी, अगर कोई स्कूल ऐसा मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वह अपने खंडों के सरकारी व निजी सभी स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें