फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर अनाज मंडी में किया योगाभ्यास

Sun, 21 Jun 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
योग का अभ्यास करते अ​धिकारी व कर्मचारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
रादौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए अनाज मंडी रादौर में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

आयुष विभाग के योग सहायक अमित शर्मा तथा पतंजलि योगपीठ के तहसील प्रभारी अमित कांबोज ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास करवाया। तहसीलदार अशोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रिहर्सल में नायब तहसीलदार अनिल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, एसएमओ डॉ. विजय परमार, बीडीपीओ सिमरन भटनागर, प्रिंसिपल मुकेश, सुभाष चंद्र, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. अजय सिंह, संजीव शर्मा, कुलविंद्र राणा, राकेश पांचाल, इंद्राज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें