स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेतीं छात्राएं। प्रवक्ता
- फोटो : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त जारी होने के दौरान मौजूद अफसर एवं किसान। स्रोत विभाग
यमुनानगर। भारत निर्माण शिविर-2026 के तहत 10वें दिन सोशल इंटर्नशिप कर रहे छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राओं ने शहरवासियों को यमुनानगर-जगाधरी को साफ, सुंदर, प्रदूषण मुक्त और खुशहाल बनाने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान में भी भाग लें, जिले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम को बेहतर रैंकिंग दिलाई जा सके। इस अवसर पर दिव्या, कनिष्का, हेमवती, टीना, आरजू, पूर्ति, नंदिनी, नीलम, सुखविंदर, संगीता, जारा सहित अन्य उपस्थित रहीं। संवाद