सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में स्टेट टेक्रिकल अधिकारी डा. सुमित जुनेजा ने हरियाणा सरकार द्वारा लांच किए जा रहे रोटावायरस वैक्सीन का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डा. राजीव दुआ ने की। इस प्रशिक्षण में सीएचसी की सभी एएनएम, एलएचवी व कोल्ड चैन हैंडलर शामिल हुई।
डा. सुमित जुनेजा ने प्रोजेक्टर कर स्लाइ्डस के माध्मय से प्रशिक्षण देते हुए बताया कि सरकार शीघ्र ही रोटावायरस वैक्सीन लांच कर रही है। यह बच्चे को रोटावायरस दस्त से सुरक्षा प्रदान करती है। हरियाणा में 0 से 2 वर्ष के बच्चों को पहले रोटावायरस टीकाकरण नहीं किया जाता था। लेकिन जनवरी मे हरियाणा सरकार से रोटावायरस लान्च किया। जिसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। मार्च के अंतिम या अप्रैल के शुरु में ये रोटावायरस की दवा आ जाऐगी, जो कि 6 सप्ताह, 10 व 14 सप्ताह पर बच्चों को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आईपीवी का टीका भी सरकार ने शुरु किया है, जो हम बच्चे को पिलाते है। उसके साथ ही बच्चे की सुरक्षा को डबल करने के लिए एक इंजेक्शन भी दिया जाएगा। जो आईपीवी के नाम से है। ये एक वर्ष से कम के बच्चों को तीसरी डोज के साथ दिया जाएगा। इसकी सरकार से जल्द वैकेंसी आ जाएगी। इस मौके पर डा. राजेश, संतोष सैनी, भजन कौर इत्यादि उपस्थित रहे।