फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

Wed, 29 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मंडी, कैत, अकालगढ़ में बिना अनुमति के काटी गई अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को जिला नागर योजनाकार की टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया। करीब 2.5 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनियों में कच्ची सड़कों, दुकानों व नींव को तोड़ा गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान लोगों ने विभाग की इस कार्रवाई का थोड़ा बहुत विरोध भी किया। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल एरिया जगाधरी में पड़ने वाले राजस्व संपदा मौजा मंडी, कैत, अकालगढ़ तहसील जगाधरी में एक अनाधिकृत काॅलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध काॅलोनी के विरूद्ध जिला प्रशासन की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जगाधरी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किए गया था। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय की तरफ से नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। कॉलोनी बसाने वाले डीलरों की तरफ से विभागीय आदेशों का पालन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें