फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बरसात से यमुना व सोम नदी में आया उफान

Tue, 02 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यमुना नदी में इस सीजन का सर्वाधिक एक लाख 54 हजार क्यूसिक पानी आया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को पहाड़ों पर हुई बरसात सेे जिले की नदियों में उफान आ गया। यमुना नदी में इस सीजन का सर्वाधिक एक लाख 59 हजार क्यूसिक पानी दोपहर 12 बजे रिकार्ड किया गया। हथनीकुंड बैराज से सात घंटे तक बाढ़ के निशान से ऊपर पानी गुजरा। यह पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन


जलस्तर बढने पर उत्तर प्रदेश की ओर नदी में अवैध खनन कर रहे चार व्यक्ति नदी में फंस गए। इनमें से तीन तैरकर पार निकल गए, लेकिन एक व्यक्ति पानी में बह गया। नदी में बहे व्यक्ति का नाम रमजान है और वह सहारनपुर के खैरी गांव का रहने वाला है। नदी में अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्राली भी पानी में बह गई। नदी में आई बाढ से जिले के अंतिम छोर पर स्थित जठलाना, संधाला, संधाली, गुमथला व अन्य गांवों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई।

उधर, सोम नदी में आए उफान से करीब 50 एकड़ खेतों में फसलें जलमग्र हो गई। मलिकपुर बांगर गांव के नजदीक सोम नदी का करीब 200 फुट तटबंध टूटा हुआ है। सोम नदी का पानी टूटे तटबंध से गांव की ओर रुख कर गया और गांव के स्कूल के मैदान तक पहुंच गया। पानी सड़कों के ऊपर से बहने के कारण यातयात ठप हो गया। करीब तीन घंटे बाद पानी उतरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें