फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के युग में नारी शिक्षा का महत्व बढ़ा: कुठियाला

Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
yamuna nagar beauro
विज्ञापन
g - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कालेज में सोमवार को दीक्षांत समारोह में 1184 छात्राओं को डिग्री वितरित की गई। माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन भोपाल के वीसी प्रोफेसर बीके कुठियाला ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम मेें शिरकत की। डिग्री वितरण समारोह में स्नातकोत्तर की 248 तथा स्नातक की 936 छात्राओं ने भाग लिया। कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


प्रोफेसर कुठियाला ने कहा आज के युग में नारी शिक्षा का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। पढ़ाई के उपरांत आज लड़कियां चूल्हे चौंके तक ही सीमित नहीं है, अपितु वे हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर स्वयं का तथा परिवार का नाम रोशन कर रही है। मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी, पीटी उषा, किरण बेदी, सुनीता विलियमस, कल्पना चावला इत्यादि महिलाओं ने अपनी मेहनत के बल पर विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने डिग्री धारक छात्राओं से आह्वान किया वह उपरोक्त महिलाओं के पद चिंहों पर चलते हुए कालेज का नाम रोशन करें तथा अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर उसके अनुरूप मेहनत करें।  

कुठियाल ने कहा पत्रकारों के एक दल ने विश्व भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की कि आने वाले 10-15 सालों में भारत विश्व का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने डिग्रीधारक छात्राओं से आह्वान किया वह देश के विकास में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें। बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भागेदारी दें। साथ ही उन्होंने स्वामी दयानंद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान तथा वेदों की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ  कालेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने कहा कालेज की 150 से ज्यादा छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई हुई है। जो कि कालेज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया उन्होंने बताया वर्ष 1958 में कालेज की शुरूआत चार छात्राओं से हुई थी। आज कालेज पांच हजार से ज्यादा छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। दीक्षांत समारोह में एमएससी की 84, एम-कॉम की 85, एमए की 79 छात्राओं को स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। जबकि बीएससी की 406, बी-कॉम की 415, तथा बीए की 115 छात्राओं को स्नातक की उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें