फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर को आज मिलेगी 27.43 करोड़ की विकास कार्यों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम मंगलवार को नूंह से वर्चुअल माध्यम से जिले को 27.43 करोड़ की विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 12 कार्यों का उद्घाटन और सात का शिलान्यास शामिल है। इस संबंध में जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


-तेजली स्टेडियम में दो करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपये से तैयार फुटबॉल अकादमी।
-अर्जुन नगर जगाधरी में 40 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बने वन स्टॉप सेंटर।
-बहादुरपुर रादौर में 32 लाख 81 हजार रुपये से बनी राजकीय पशु औषधालय (जीवीडी)।
-मंडेबरी रादौर में 32 लाख 81 हजार रुपये से बनी राजकीय पशु औषधालय (जीवीडी)।
-साढौरा विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 39 लाख 92 हजार रुपये की लागत से तैयार शांति माता मंदिर से बिटा लिंक रोड।
-जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के छछरौली में 76 लाख रुपये की लागत से तैयार ताजेवाला हैड से सपोलिया तक की सड़क।
-रादौर विधानसभा क्षेत्र के जठलाना में 81 लाख 71 हजार रुपये की लागत से तैयार सबयार्ड लिंक सड़कें।
-जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर में सात करोड़ 13 लाख 16 हजार रुपये की लागत से तैयार आईटीआई की ईमारत।
-रादौर विधानसभा क्षेत्र के बकाना में एक करोड़ 26 लाख 27 हजार रुपये की लागत से तैयार मॉडल तालाब।
-3 करोड़ 35 लाख 76 हजार रुपये की लागत से रादौर विधानसभा क्षेत्र के टोपरा में बना मॉडल तालाब।
-रादौर विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती नगर में एक करोड़ 35 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सैनी मोहल्ला में बना तालाब।
-साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बाल छप्पर में 1 करोड़ 16 लाख 5 हजार रुपये की लागत से तैयार मॉडल तालाब।

-रादौर व यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा एक करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पुलियों पर ब्रिज का निर्माण।
-रादौर विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 72 लाख 7 हजार रुपये की लागत से रादौर के सिंचाई विश्राम गृह नवीनीकरण, चारदीवारी व कर्मचारियों के आवास व पार्क का निर्माण।
-साढौरा विधानसभा क्षेत्र के कलावड़ में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा एक करोड़ 44 लाख 20 हजार रुपये की लागत से गोगा माड़ी का निर्माण।
-साढौरा विधानसभा क्षेत्र के मुसिम्बल हिंदवान में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा 1 करोड़ 22 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बाबा साहिब तालाब का निर्माण।
विज्ञापन

-साढौरा विधानसभा क्षेत्र के काठवाला में कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा स्कूल के नजदीक एक करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये की लागत से मॉडल तालाब का निर्माण।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें