फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बस अड्डे पर वाईफाई की मिलेगी फ्री सुविधा

Tue, 25 Apr 2017 12:11 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
अब यात्रियों को बस स्टैंड पर वाईफाई की फ्री सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को जिले में पहली बार बस स्टैंड पर साकार किया गया है। सोमवार को यमुनानगर विधायक घनश्याम दास ने बस स्टैंड यमुनानगर पर वाईफाई का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है कि हरियाणा के सभी प्रमुख बस स्टैंड को जल्द वाईफाई कर दिया जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए एक महत्वूपर्ण कदम होगा। विधायक ने कहा हर रोज हजारों की तादाद में यात्री यमुनानगर बस स्टैंड पर आते हैं।
विज्ञापन


उन्हें इस मुफ्त वाईफाई सुविधा से काफी लाभ प्राप्त होगा। वाईफाई के जरिए यात्री बस का इंतजार करते हुए अपने महत्वपूर्ण काम कर पाएंगे। जीएम रोडवेज रविंद्र पाठक ने कहा बहुत जल्द जगाधरी बस स्टेंड फ्री वाईफाई जोन में आ जाएगा। यह सुविधा बीएलएनएल द्वारा फ्री में जनता को मुहैया करवाई जा रही है। मौके पर जिल मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक आदित्य चावला, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रोमिला बक्शी, जिला सह मीडिया  प्रभारी कुलदीप दुग्गल व वर्कशोप मंडल के मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें