फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से सौ मीटर दूरी पर चोरों ने दस दुकानों के ताले चटकाए

Thu, 04 May 2017 12:31 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
थाना छप्पर से करीब सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार रात चोरों ने एक साथ दस दुकानों के शटर तोड़ लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटनास्थल से थाने की बिल्डिंग साफ नजर आती है। फिर भी शातिर चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव छप्पर में पुलिस स्टेशन के करीब सौ मीटर दूर नेशनल हाईवे 73 से टी प्वाइंट तलाकौर रोड से एक साथ दर्जनों दुकानें है। रोजाना की तरह मंगलवार रात सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब दुकानदार बाजार पहुंचे तो देखा कि तलाकौर रोड पर एक ही लाइन में बनी करीब दस दुकानें जिसमें सबलपुर निवासी जयभगवान की महालक्ष्मी फर्टीलाइजर, पिंजौरा निवासी सुशील कुमार की सरस्वती फर्टीलाइजर, पिंजौरा निवासी संजीव कुमार के संजीव करियाणा स्टोर, अंबली निवासी राजेश कुमार की फ्रिज रिपेयर की दुकान, प्रवीण कुमार की शूज की दुकान, बचन सिंह की सहज डेरी एंड स्वीट्स की दुकान, बालाजी ज्वैलर्स, आकाश कुमार की आकाश मोबाइल, शिव इलेक्ट्रिक, दीपक की महालक्ष्मी कन्फैक्शनरी की दुकान का शटर टूटा हुआ पड़ा। अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने दुकानों के शटर को किसी रोड या लोहे की छड़ के माध्यम से तोड़ा है। दुकानों के शटर टूटे देख दुकानदारों ने एक दूसरे दुकानदारों को सूचित किया। कुछ देर बाद ही मौके पर दुकानदारों व अन्य लोगों की भीड़ लग गई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रभावित दुकानदारों की शिकायतें दर्ज की, वहीं सीन आफ क्राइम टीम के सदस्यों ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
गल्ले तोड़ केवल नकदी की चोरी
चोरों ने दुकानों के शटर तोड़ केवल तिजोरियों पर हाथ साफ किया। चोरों ने दुकानदार दीपक अग्रवाल की दुकान से साढ़े 12 हजार, राजेश कुमार की दुकान से नौ हजार, संजीव कुमार की दुकान से साढ़े 16 हजार, सुशील कुमार की दुकान से 14 हजार, प्रवीण कुमार की दुकान से 12 हजार, बचन सिंह की दुकान से 10 हजार, जय भगवान की दुकान से साढ़े नौ हजार, बाला जी ज्वैलर्स से 52 हजार, आकाश मोबाइल से आठ हजार रुपये चोरी किए।
विज्ञापन


 
थाने के नजदीक भी दुकानें सुरक्षित नहीं
दुकानदार राजेश अंबली, दीपक अग्रवाल, संजीव कुमार, सुशील कुमार, प्रवीन कुमार, बचन सिंह, राजेश सैनी, श्याम लाल सैनी, मनोज कुमार ने बताया कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि पुलिस स्टेशन के बिल्कुल नजदीक भी उनकी दुकानें सुरक्षित नहीं है। जो थाने से दूर है उनकी सुरक्षा तो पुलिस क्या करेंगी।

 
सभी दुकानों के एक तरीके से तोड़े शटर
चोरों ने किसी लोहे की राड या किसी खास हथियार से दुकानों के शटर को तोड़ा है। सभी दुकानों के शटर एक ही तरीके से तोड़े गए। सभी शटर बीच से किसी लोहे की राड से तोड़े, जबकि दुकानों के तालों को हाथ भी नहीं लगाया गया। इसके अलावा दुकानों के अंदर भी सामान को छुआ तक नहीं, जबकि गुल्लकों के ताले तोड़ उसके अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

 
आकाश मोबाइल सेंटर में 11 बार हुई चोरी
आकाश मोबाइल सेंटर के मालिक आकाश ने बताया कि उसकी दुकान में 11वीं बार चोरी हुई है। कुछ माह पहले भी चोरों ने उसकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय चोरों ने मोबाइल व अन्य सामान चोरी किया था। इससे पहले भी चोरों ने आठ-नौ बार चोरी की वारदात को अंजाम द1िया। इस बार चोर करीब आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
 
तलाकौर रोड पर हुई दुकानों की चोरी की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। दस दुकानों में चोरों ने करीब एक लाख 20 हजार की नकदी चोरी की है। अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना छप्पर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें