फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार 42 डिग्री पार पहुंचा पारा

Mon, 08 May 2017 12:35 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
 गर्मी के सीजन का रविवार सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि रविवार को छुट्टी थी, लेकिन इसके बावजूद दिनभर 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सूरज की तपिश और लूं ने लोगों पर खूब सितम ढाया। गर्मी के मारे लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया और घरों में दुबके रहे। ऐेसे में सड़कों पर आम दिनों की तुलना में बहुत कम वाहन ही रेंगते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सूरज की तेज तपिश के साथ लू के रूप में चली गर्म हवाओं से सबसे अधिक परेशानी दोपहर के वक्त राहगीरों और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। सड़कों पर पैदल राहगीर और दो पहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा और गोगल लगाए नजर आए। शाम छह बजे के बाद ही गर्म हवाओं से कुछ राहत मिली। गर्मी से राहत पाने को लोग आइसक्रीम पार्लरों और जूस की रेहड़ियों पर दिखाई दिए। इसके अलावा ठंडे फलों में तरबूज और खरबूजे की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है।
उधर, रविवार को गर्मी का असर बाजार में भी दिखाई दिया। दिनभर बाजार सुनसान रहे और इक्का दुक्का ही ग्राहक पहुंचे। दुकानदार राज कुमार ने बताया कि संडे को बाजार में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद होती है। लेकिन गर्मी की वजह से रविवार को बाजार सुनसान है।
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी राहत की उम्मीद नहीं है और पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि मंगलवार को हल्के बरसात की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें