अंबेडकर नगर स्थित गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा गोपालदास में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता टीम ने लोगों को खुले में शौच न जाने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि ढोल बजाकर खुले में शौच जाने वाले व्यक्ति के गले में रुपये की माला डाली जाएगी।
स्वच्छ भारत अभियान के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोग खुले में शौच जाना छोड़ दें। इससे वे बाज नहीं आते हैं तो अधिकारी आकर उनको खुले में शौच करने से रोकेंगे। को-ऑर्डिनेटर धर्मवीर ने कहा कि ढोल बजाकर खुले में शौच जाने वाले व्यक्ति के गले में रुपये की माला डाली जाएगी। इतना ही नहीं उसकी फोटो खींच कर आंगनबाड़ी में लगाई जाएगी। उन्होंने अपने मोबाइल में उन लोगों की फोटो भी दिखाई जो खुले में शौच जाते थे। उन्होंने कहा कि जो खुले में शौच जाएगा, उस पर 500 रुपये जुर्माना भी लगेगा। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त तक लोगों के पास अपना शौचालय बनाने का टाइम है। इसके बाद वह घर-घर जाकर जांच करेंगे। मौके पर ग्राम सचिव राजेश कुमार, मोटीवेटर प्रदीप, राजीव, सरपंच चंद्रमोहन कटारिया, पंचायत सदस्य राजेश कुमार, अशोक कुमार, हैप्पी, अवतार, गौरव, सुभाष, कृष्ण, शिवचरण, कश्मीरी लाल समेत अन्य मौजूद रहे।
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
बिलासपुर। स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता टीम ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को खुले में शौच न करने को लेकर जागरूक किया। सहायक जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह ने एडीसी के निर्देश पर गांव हरनोली, पांबनीकला, बनकट, मुगलवाली व बिलासपुर हरिजन बस्ती का दौरा किया। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि आज भी बिलासपुर ब्लॉक में कुछ पंचायतें शौचमुक्त नहीं हैं, जो चिंता का विषय है। 31 अगस्त तक ब्लॉक बिलासपुर की सभी पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर भूपेंद्र सिंह, धर्मबीर, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक आज
यमुनानगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 23 अगस्त को सुबह नौ बजे लघु सचिवालय के सभागार में खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायतों की प्रगति बारे समीक्षा बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता डीसी डॉ. एसएस फूलिया करेंगे।