कुछ दिन पहले पूर्व विधायक ने एसपी से मांगी थी सुरक्षा
यमुनानगर। गोली लगने से घायल हुए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कुछ दिन पहले एसपी से सुरक्षा की मांग की थी। इसकी पुष्टि एसपी राजेश कालिया ने मीडिया का दी बाइट में भी की। एसपी ने कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने उनसे सुरक्षा की मांग की थी। जिसमें उन्होंने उनकी कॉलोनी के ही कुछ लोगों पर रंजिशन जान से खतरा होने की बात कहीं थी।
मौके से मिले चार गोलियों के खोल
एसपी राजेश कालिया ने पुलिस बल व सीन आफ क्राइम की टीम के साथ पूर्व विधायक के भाई राजेंद्र के कार्यालय पहुंचे। जांच के दौरान मौके से गोलियों के चार खोल बरामद हुए। सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पड़े खून के निशानों व संदिग्ध स्थानों की जांच की। इसके अलावा पुलिस ने ऑफिस में मौजूद अन्य लोगों व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी हासिल की।
सीसीटीवी फुटेज जुटाने में जुटी पुलिस
जांच के दौरान राजेंद्र कुमार के कार्यालय में सीसी कैमरे नहीं मिले। जिससे पुलिस को सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले। हालांकि उनके कार्यालय के आसपास लगे कुछ कार्यालयों की सीसीटीवी फुटेज जुटाने में पुलिस देर रात तक जुटी रही। लेकिन कार्यालय न खुलने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाने में सफल नहीं हो पाई। शनिवार को आसपास के कार्यालय खुलने पर सीसीटीवी फुटेज मिलने की उम्मीद है।
पूर्व विधायक के भाई पर गोली चलने की सूचना पर घटनास्थल पर गये थे। मौके से गोलियों के कुछ खोल बरामद हुए है। चार अज्ञात युवकों पर मामला दर्जकर लिया गया है। कुछ दिन पहले पूर्व विधायक दिलबाग ने उनसे सुरक्षा मांगी थी। उनके भाई पर हमला होने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर।
चार अज्ञात पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सचिन, एसएचओ, सिटी जगाधरी।