फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में तीन साल से फेल होने से परेशान होकर किया था कोमल ने सुसाइड

Fri, 26 May 2017 11:28 PM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवी कक्षा में तीसरी बार भी फेल होने से परेशान रादौरी गांव निवासी कोमल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी थी। इस बात का खुलासा शुक्रवार को हुए युवती के पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने किया। परिजनों ने बताया कि कोमल दसवीं कक्षा में तीन साल से फेल हो रही थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान रादौरी निवासी मायाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 18 वर्षीय कोमल तीन साल से दसवी कक्षा की परीक्षा दे रही थी। इस साल भी उसने दसवी की परीक्षा दी। बीते दिनों आए दसवीं के परीक्षा परिणाम में उसकी बेटी फेल हो गई। तब से उसकी बेटी परेशान थी। गुरुवार दोपहर घर के सभी सदस्य इधर उधर काम में व्यस्त थे। इस दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां पर डाक्टरों ने उसे उपचार दिया। गुरुवार देर शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन
जांच अधिकारी ऋषिपाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। छात्रा कोमल तीन बार दसवीं में लगातार फेल हुई। जिसके बाद वो मानसिक तनाव में थी। इसे के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें