फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने शराब बंदी पर दी नाटक की प्रस्तुति

Fri, 21 Apr 2017 12:26 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल मसाना रांगडान में शुक्रवार को रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें छठीं से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक एंड पार्टी की टीम प्रथम रही। लडकों ने शराब बंदी पर नाटक प्रस्तुत किया। स्कूल के मुख्याध्यापक पद्म शास्त्री ने शराब पीने से होने वाली बीमारियों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा शराब पीना और पिलाना दोनों ही घातक है। इस अवसर पर पंजाबी व संस्कृत डिक्टेशन करवाई गई। संस्कृत डिक्टेशन में कुनाल प्रथम, सागर दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान  पर रहा। पंजाबी डिक्टेशन में छठी से आठवीं तक की प्रतियोगिताओं में लगन प्रथम, आरती दूसरे व दिप्ति तीसरे स्थान पर रही। नौंवी दसवी में राहुल प्रथम, महिमा दूसरे व रोहित तीसरे स्थान पर रहा। सीआरपी की इंचार्ज लक्ष्मी चोपड़ा रादौर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा का निखार होता है। उनका मनोबल व उत्साह बढता है। बच्चों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्याध्यापक पदम शास्त्री, लक्ष्मी चोपड़ा, सुखबीर सिंह, बलदेव सिंह, पवन कुमार, सोम प्रकाश, पूर्ण सिंह, रवि कुमार, कदम सिंह, रोहताश, राजेश कुमार व सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें