फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कार का शीशा तोड़ बैग उड़ाया

Fri, 21 Apr 2017 12:24 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की न्यू मार्केट से चोरों ने कार का शीशा तोड़कर नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में छह हजार रुपये की नकदी समेत कीमती दस्तावेज थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के ग्रीन पार्क निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया दोपहर के वक्त वह कार लेकर न्यू मार्केट में किसी काम से गए थे। वह कार को मार्केट में सड़क किनारे खड़ा कर काम से चले गए। जहां कुछ देर बाद वापस लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला। जांच करने पर पाया कार से उनका बैग भी गायब है। बैग में छह हजार रुपये, पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, पेन कार्ड व अन्य कीमती दस्तावेज थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
उधर, पुराना हमीदा निवासी मोहम्मद यसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर ढ़ाई बजे के करीब वह कॉलोनी की खेड़ा वाली गली में गए थे। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें