फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग, धमकी भरा पर्चा चिपकाया, लिखा- 'अगली गोली तेरे दिमाग में'

Sun, 12 Jul 2026 07:10 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

रविवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो शीशों पर गोलियों के निशान, जमीन पर गोलियों के खोखे और मुख्य गेट के नीचे चिपका पर्चा देखकर हड़कंप मच गया। पर्चे में लिखा था, ये तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी।
विज्ञापन
यमुनानगर के टायर शोरूम पर फायरिंग के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के रामपुरा कॉलोनी स्थित टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर शनिवार देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा भी चस्पा कर गए।
विज्ञापन


शोरूम के गेट पर चस्पा किया धमकी भरा पर्चा

रविवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी शोरूम पहुंचे तो शीशों पर गोलियों के निशान, जमीन पर गोलियों के खोखे और मुख्य गेट के नीचे चिपका पर्चा देखकर हड़कंप मच गया। पर्चे में लिखा था, ये तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबारी को पहले कभी रंगदारी की मांग या धमकी नहीं मिली थी। कारोबारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


NIA की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल सिद्धू पर है 10 लाख का इनाम

उल्लेखनीय है कि पर्चे पर जिस कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम लिखा है, वो एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि वारदात का उससे वास्तविक संबंध है या उसका नाम केवल दहशत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें