राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में मंगलवार सात दिवसीय एनएसएस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें 25 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इसमें कस्बे बिलासपुर के सरपंच चंद्र मोहन कटारिया उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया। कहा ऐसे शिविरों के आयोजन से समूह में कार्य करने की योग्यता व आपसी प्रेम भावना का बढ़ावा मिलता है। कहा हमें अपने घरों के साथ साथ अपने आसपास क्षेत्रों में साफ सफाई रखनी चाहिए। स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन निवास करता है। कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा शिविर में विभिन्न प्रकार की अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
जिसमें शामिल होकर स्वयं सेवक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिविर के प्रथम दिन स्वयं सेवकों को रेडक्रास की ड्रैस भी वितरित की गई। मौके पर जनक दुलारी, वंदना, राकेश कुमार, मीनाक्षी, अल्का, आरती, कुष्ण कुमार, सीमा शर्मा, किरण, रजनी, बबीता उपस्थित रहीं। उधर, राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय में भी एनएसएस की प्रथम व द्वितीय यूनिट द्वारा एनएसएस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रिंसिपल सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा स्वयं सेवकों में समूह व नेतृत्व में काम करने की धारण का विकास होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ विद्यालय में आयोजित होने वाली इस तरह की गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी धनश्याम सिंह व राजीव ग्रोवर ने बताया शिविर में स्वयं सेवकों को यातायात नियम, कानूनी संबंधी जानकारी, सफाई अभियान, चिकित्सा संबंधी जानकारी व एड्स के खिलाफ जागरूकता, बैकिंग की कार्य प्रणाली, मानव अधिकारों, शिक्षा लोन, स्वास्थ्य संबंधी, योगा सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। मौके पर रामपाल, सुरेश कुमार, शिव कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश व पवन शर्मा उपस्थित थे।