फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एथलेटिक्स में 21 पदक जीतकर यमुनानगर प्रथम

Sat, 20 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव की विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि व आयोजक​। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। अंबाला लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय पुलिस लाइन में हुआ। इनमें अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिले के करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स में यमुनानगर ने 10 स्वर्ण और 11 रजत पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने शिरकत की। प्रतियोगिताएं क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में आयोजित की जा रही हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने बताया कि अंबाला दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पंचकूला तीसरे स्थान पर रहा। क्रिकेट में 14 वर्ष आयु वर्ग में अंबाला और 17 वर्ष आयु वर्ग में यमुनानगर विजयी रहे।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ऊर्जा, अनुशासन और टीमवर्क का उत्सव है। यह आयोजन जमीनी स्तर पर युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करता है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन उन्हें बड़े सपने देखने और नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

उन्होंने सफल आयोजन के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी और उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री एवं संयोजक नरेंद्र सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें