फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर की रणजीतपुर अनाज मंडी में भीषण आग लगी, लाखों का गेहूं और बारदाना जला

विज्ञापन
Yamunanagar's Ranjitpur Grain Market caught fire, burning lakhs of wheat and gunny bags - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। हिमाचल बॉर्डर से सटी यमुनानगर जिले की रणजीतपुर अनाज मंडी में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के साथ तेजी से आग ने पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया और लगभग दस हजार गेहूं की बोरियां व सैकड़ों क्विंटल खुले में पड़ा गेहूं जल गया है। आग लगते ही मंडी में भगदड़ मच गई और दस्तावेज बचाने की कोशिश कर रहे एक आढ़ती और मुंशी भी झुलस गए। इनमें आढ़ती अनिल कुमार का चेहरा व मुनीम असलम, अनिल व मोनू झुलस गए, जबकि राम कुमार अपने कागजों को जलता देखकर गिर गया। जिन्हें अस्पताल में मरहम पट्टी करवानी पड़ी। आग की चपेट में आने से चार बाइक, एक स्कूटी जेनरेटर, पंखे, गेहूं की बोरियां और बड़ी संख्या में बारदाना जलकर राख हो गया। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आढ़तियों की हड़ताल खुलने के बाद बड़ी संख्या में किसान मंडी में अनाज लेकर आए थे। गेहूं की आवक ज्यादा होने से रविवार को मंडी पूरी तरह से गेहूं से अटी पड़ी थी। यहां मंडी खुले में है और आढ़तियों ने छान डालकर बैठने की व्यवस्था कर रखी थी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि श्रमिकों द्वारा दोपहर का खाना बनाने के लिए आग जलाई गई होगी, जिसकी चिंगारी बारदाना या फिर गेहूं की बोरियों तक चली गई और आग भड़क गई।
-आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि आढ़ती व किसान पिछले एक माह से रणजीतपुर अनाजमंडी में फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

-मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें