फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखर गईं करोड़ों रुपये की सड़कें

Thu, 21 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारी बरसात के बाद जिले भर की सड़कों के बुरे हाल
विज्ञापन
चार दिन हुई बरसात से जिलेभर की सड़कों के बुरे हाल हैं। पुरानी सड़कें जहां क्षतिग्रस्त हो गईं वहीं, निर्माणाधीन व कुछ समय पहले बनी सड़कें भी बरसाती पानी की मार नहीं झेल पाईं। ट्विनसिटी (यमुनानगर-जगाधरी) समेत कस्बों में करोड़ों रुपये की सड़कें बरसाती पानी में बिखर कर रह गई हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर-जगाधरी में पॉश एरिया मॉडल टाउन समेत शहर की मुख्य सड़कों व विभिन्न कॉलोनियों में सड़कों में बरसाती पानी मार से गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनने लगे हैं। यमुनानगर में वर्कशॉप रोड, आईटीआई रोड, छोटी लाइन, संतपुरा रोड, नेहरू पार्क रोड, एमएलएन कॉलेज के बैक गेट, मेला सिंह चौक, सरनी चौक, परसराम चौक और जगाधरी में टाउन हाल, पत्थरावाला बाजार, रेलवे रोड आदि मुख्य मार्गों पर हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इसके अलावा प्रोफेसर कॉलोनी, मॉडल कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, पुराना हमीदा, कैंप क्षेत्र समेत जगाधरी की कई कॉलोनियों में सड़कें बरसाती पानी से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बिखरी बजरी पर हादसे की आशंका-
अधिक समय तक जलभराव से तारकोल की बनी लगभग सड़कों की हालत बद्तर हो चुकी है। शहर की कई सड़कों से बजरी निकालकर बाहर आ गई हैं, जो मार्ग के बीचों-बीच बिखरी पड़ी है। बजरी पर आते-जाते वाहनों के टायर सकीट करते हैं और हर वक्त हादसे की आशंका रहती है। बावजूद इसके प्रशासन का पैचवर्क को लेकर फिलहाल कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन


-50 लाख की दो निर्माणाधीन सड़कों को बहा मैटिरियल, एक दर्जन लिंक रोड टूटे-
छछरौली। ब्लॉक में बरसात से सबसे ज्यादा नुकसान निर्माणाधीन खिजराबाद-बिलासपुर व शेरपुर-लेदी मार्ग पर हुआ है। खिजराबाद-बिलासपुर मार्ग को माहभर से तीन-चार फुट ऊंचा उठाए जाने का काम चल था। मार्ग पर बजरी व तारकोल डालने का काम बाकि थी, किंतु बारिश के पानी में तीन किलोमीटर मार्ग पर बिछाया मैटिरियल बह गया। इसी तरह करीब एक किलोमीटर तक शेरपुर-लेदी मार्ग का मैटिरयल भी बह गया। ठेकेदारों की मानें तो दोनों निर्माणाधीन सड़कों पर बरसात से करीब 51.50 लाख का नुकसान हो गया। इसके अलावा कडकौली, रायपुर-डमौली, कोट-बकरवाला, मुजाफ से चुढपुर, मुजाफत-चिक्कन समेत एनएच-73 ए (जगाधरी-पौंटा) पर करीब एक दर्जन लिंक रोड क्षतिग्रस्त हो गए।

-खिजराबद में दो दर्जन लिंक रोड क्षतिग्रस्त
खिजराबाद। खिजराबाद में बरसाती पानी से करीब दो दर्जन लिंक रोड क्षतिगस्त हो गए। इनमें खिजराबाद से बोंबेपुर, अराईयावाला से ताजेवाला, लेदी से कोट, लेदी से मानकपुर, लेदा खादर से चुगलपुर, लेदी से चुगलपुर, चुगलपुर से डमौली आदि शामिल है। ग्रामीण राधेश्याम, राजेंद्र, गुरजंत ने कहा कि गांवों में बरसाती पानी हर बार कहर बरपाता है। इससे न सिर्फ फसलें बर्बाद हुईं, बल्कि लिंक रोड भी टूट गए।
 
दो वर्षों में बने पुल की सड़क में माह बाद आ गईं दरारे:
रादौर। जठलाना-रादौर मार्ग पर माधोबांस के समीप नवनिर्मित पुल तीन करोड़ रुपये की लागत से 92 मीटर लंबा व सात मीटर चौड़ा पुल दो वर्षों में बनकर तैयार हुआ। इसका 15 जून को सीपीएस श्यामसिंह राणा ने उद्घाटन किया, लेकिन एक माह बीतने पर बरसात के साथ सड़क में कई जगह दरारे आ गई हैं व टूटने लगा है। इसके अलावा दादुपुर नलवी नहर के टूटने से युनानगर-खेड़ा लखा सिंह मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मुस्तफाबाद स्टेशन से छप्पर मार्ग का अटका काम:
मुस्तफाबाद। मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन से थाना छप्पर तक निर्माणाधीन सड़क लंबे समय से अधूरी हैं। बरसात ने मार्ग के निर्माण में खलल डालने का काम किया है। करीब सात किलोमीटर मार्ग के काम अटकने से आने-जाने वालों दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी राहुल, मेघ सिंह, राकेश ने कहा कि सड़क के काम अटक जाने से कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।

बिलासपुर में जलभराव से मुख्य मार्ग हुए क्षतिग्रस्त
 बिलासपुर। बिलासपुर में जलभराव से छछरौली मोड, शिव चौक, कपालमोचन मुख्य मार्ग पर अग्रसेन चौक से छोटा बस स्टैंड तक मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा ब्लॉक के कई गांवों को जोड़ते लिंक रोड भी टूट गए हैं। क्षेत्रवासी राजेश, बंटी, लोकेश ने बताया कि कपालमोचन मुख्य मार्ग पर अग्रसेन चौक से छोटा बस स्टैंड से न्यायालय के लिए न्यायाधीश व प्रशासनिक अधिकारी आते-जाते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों से भरे वाहन व सुबह-शाम क्षेत्रवासी इसी मार्ग से आते-जाते हैं।

कोट्स
बरसाती सीजन में न बने सड़कें, निकासी का हो प्रबंध:
सीए विशाल भाटिया ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि बरसाती सीजन के आसपास कोई सड़क न बनाई जाए। साथ ही जिन सड़कों पर जलभराव की स्थिति रहती है, वहां निकासी का पुख्ता प्रबंध करे। ताकि सड़कें कई वर्षों तक बनी रहे और इन्हें दुरुस्त करने व बार-बार निर्माण पर खर्च न हो।

वर्जन
जठलाना-रादौर मार्ग पर बारिश के कारण माधोबांस के समीप बने पुल के किनारे मिट्टी बैठ गई हैं। केवल अप्रोच पर यह दिक्कत आई है। इसके अलावा अन्य सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि आवागमन में परेशानी न हो।  
विज्ञापन

ऋषि सचदेवा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग।

वर्जन
नगर निगम के अंतर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों के पेंचवर्क के लिए दो-तीन में टेंडर निकाले जाएंगे। जल्द ही सड़कों की को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
सुनील भल्ला, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें