फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब होने से नेशनल हाईवे दो घंटे रहा जाम

Thu, 21 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने बढ़ाई दिक्कत
विज्ञापन
 पश्चिमी यमुना नहर पुल के नजदीक सड़क पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब होने से नेशनल हाईवे 73 पर जाम लग गया। जाम लगने से मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सदर व शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी थर्मल पावर प्लांट के नजदीक खड़ी होती है। बुधवार अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे गाड़ी चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर पश्चिमी यमुना नहर पुल के नजदीक एक वाहन को ऑवरटेक करने लगी तो तकनीकी खराबी के चलते वह सड़क के बीच रांग साइड में जाकर बंद हो गई। सड़क किनारे कीचड़ होने और ट्रक व लकड़ी से भरी ट्रॉलियां खड़ी होने के कारण कुछ ही देर में मार्ग पर जाम लग गया। जाम लगने से कुछ ही देर में मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। जिसमें रोडवेज बसें, ट्रक, कार, जीप, ट्रैक्टर ट्रॉलियां आदि वाहन फंस गए। दोपहिया वाहन चालकों को जहां से जरा की जगह दिखाई पड़ी, वहीं से जान जोखिम में डालकर निकलने का प्रयास किया।

इससे बढ़ी समस्या
हालांकि लक्कड़मंडी मानकपुर में शिफ्ट हो गई है। लेकिन उसके बावजूद यमुनानगर लकड़ मंडी में आने वाली लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां नेशनल हाईवे किनारे खड़ी होती है। बुधवार को फायर ब्रिगेड की गाड़ी फंसने से जाम लग गया। सड़क किनारे ट्रॉलियां खड़ी होने से लोग किनारे से भी नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


जाम में फंसे कई कांवड़िये :
हरियाणा व पंजाब के विभिन्न जिलों से सैकड़ों कांवड़िये यमुनानगर से होते हुए हरिद्वार व नीलकंठ कांवड़ लेने के लिए जाते है। जो नेशनल हाईवे 73 से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचते है। बुधवार अलसुबह हाईवे पर लगे जाम में कई कांवड़िये फंस गए। साईकिल व पैदल जाने वाले कांवड़िये भी जाम के बीच से नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें