फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन नगर चौकी बिकाऊ है, के पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ लोगों ने लगाया जाम

Sat, 20 May 2017 12:39 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
जगाधरी की गुरु अर्जुन नगर में स्थित गुरुद्वारा साहिब के नजदीक अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को कॉलोनी वासी भड़क उठे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कॉलोनी वासी अर्जुन नगर चौकी बिकाऊ है के पोस्टर हाथ में लेकर छोटी लाइन सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि गुरुद्वारा के नजदीक कुछ लोग अवैध शराब बेचते है। जो गुरुद्वारा के समक्ष अवैध कार्य भी करते है। शुक्रवार को एसपी के निर्देशों पर जब गुरुद्वारा पर सीसी कैमरे लगाने लगे तो आरोपियों ने उनपर पुलिस के सामने पत्थरबाजी की। पुलिस तमाशबीन होकर देखती रही। जब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी तो पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे उन्हें जाम लगाने का मजबूर होना पड़ा। जाम लगाने की सूचना मिलने पर थाना शहर जगाधरी प्रभारी सचिन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कॉलोनी वासियों को समझाकर शांत किया। करीब डेढ़ घंटे के बाद कॉलोनी वासियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गुरु अर्जुन नगर के करीब 70-75 लोग शुक्रवार शाम करीब सात बजे छोटी लाइन पर जिमखाना क्लब को जाने वाले मार्ग के नजदीक चौक पर पहुंचे। लोगों के हाथों में अर्जुन नगर चौकी बिकाऊ है के पोस्टर व रस्सी थी। अर्जुन नगर चौकी बिकाऊ है, अवैध शराब बेचने वालों से हफ्ता खाती है, के नारे लगाते हुए कॉलोनी वासी सड़क के बीच बैठ गए। कुछ लोग हाथों में रस्सी लेकर सड़क पर खड़े हो गए और छोटी लाइन पर जगाधरी से यमुनानगर और यमुनानगर से जगाधरी की तरफ जाने वाले वाहन और जिमखाना क्लब हुडा सैक्टर 17 की ओर से रेलवे रोड पर जाने वाले वाहन रुक गए। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर अर्जुन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलोनी के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कॉलोनी के लोग मानने का तैयार नहीं थे। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। रात करीब साढ़े आठ बजे थाना शहर जगाधरी एसएचओ सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिस भी पुलिस कर्मी की लापरवाही मिली उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसपर कॉलोनी के लोग शांत हुए।

कई बार की शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई  
अर्जुन नगर निवासी मंजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, स्वर्ण कौर, भूपेंद्र सिंह, हरिंद्र सिंह, प्रभजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि ने बताया कि गुरुद्वारा के पास लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है। कई बार अर्जुन नगर चौकी व एसपी को शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि अवैध शराब बेचने वालों के साथ पुलिस मिली हुई है। पुलिस पर हफ्ता जाता है। इसलिए पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


कैमरे लगाने लगे तो पुलिस के सामने की पत्थरबाजी
कॉलोनी वासियों ने बताया कि शुक्रवार को कालोनी के लोग गुरुद्वारा के नजदीक अवैध शराब बिक्री को बंद करने की मांग को लेकर एसपी राजेश कालिया से मिले थे। जहां उन्हें बताया कि गुरुद्वारा में आठ कैमरे लगे हैं। शराब बेचने वालों द्वारा एक कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। एसपी ने गुरुद्वारा में सीसी कैमरे लगाने व गुरु अर्जुन नगर चौकी पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। शुक्रवार शाम छह बजे दोनों पक्ष एक घंटा तक गुरुद्वारा में पुलिस की मौजूदगी में बातचीत करते रहे। आरोप है कि जब वे गुरुद्वारा में कैमरा लगाने लगे तो अवैध शराब बेचने वाले लोगों ने उन पर ईंट और पत्थर बरसा दिए। जिसमें कालोनी के तरणजीत, अमरजीत व परमजीत सिंह मामूली रूप से चोटिल हुए। इसपर गुस्साएं लोगों ने छोटी लाइन पर जाम लगा दिया।
 
छोटी लाइन पर जाम की सूचना पर वे मौके पर गए थे। लोगों को समझाकर शांत कर दिया गया है। कैमरे लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके चलते लोगों ने जाम लगाया। शनिवार को वे खुद मौके पर खड़े होकर कैमरे की डायरेक्शन चैक करेंगे। जहां तक अवैध शराब बिक्री व पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप है, इसकी वे खुद ही जांच करेंगे।
- सचिन, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।

दोनों पक्ष आज तक उनसे एक बार भी आकर नहीं मिले है। शुक्रवार को एसपी के आदेश में वे मौके पर गए थे। दोनों पक्षों की बातचीत कराई गई। दूसरा पक्ष गुरुद्वारा पर लगाए गए कैमरों की डायरेक्शन उनके घरों पर होने को लेकर विरोध जता रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कुछ बहस हुई थी। पत्थरबाजी का आरोप गलत है। शनिवार को दोनों पक्ष बुलाए गए है। डायरेक्शन जांच कर ही कैमरे लगाए जाएंगे। जहां तक उनपर लगाए आरोप है सब निराधार व बेबुनियाद है।
विज्ञापन

- एएसआई जनकराज, इंचार्ज, अर्जुन नगर चौकी, जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें