फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल खेल में 35 फुट की टंकी पर चढ़ा बालक सहमा, घंटे बाद उतारा

Thu, 21 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पटियाला के गांव राजगढ़ के पास पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करतीं नर्सें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सहारनपुर रोड स्थित नंबर वन सब डिवीजन के नजदीक तीन बच्चे खेल खेल में पावर हाउस की करीब 35 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। दो बच्चे तो किसी तरह टंकी से नीचे उतर गए। लेकिन एक बच्चा टंकी से नहीं उतर पाया। जिस पर वह सहम गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और बच्चे को उतरा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुलाबगढ़ निवासी आशुतोष (15) अपने दो दोस्तों के साथ बिजली निगम की नंबर वन डिवीजन के नजदीक खेल रहा था। इस दौरान तीनों दोस्त खेलते हुए पावर हाउस की टंकी पर चढ़ गए। कुछ देर बाद दो दोस्त तो नीचे उतर गए। लेकिन आशुतोष ऊपर ही फंस गया। उपर से ऊंचाई देख आशुतोष घबरा गया और नीचे नहीं उतर पाया। नीचे उतर आशुतोष के दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना फायर दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर फायर ऑफिसर गुलशन कालड़ा और बिजली निगम के एसएसई नितिन मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी टंकी पर चढ़े और आशुतोष को गोद में उठाकर नीचे लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें