फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन फैक्ट्रियों में रिकार्ड की जांच

Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
industry
विज्ञापन
 जगाधरी की करीब आधा दर्जन मैटल फैक्ट्रियों में वीरवार को इंकम टैक्स व सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे शुरू हुआ। इस कार्रवाई से बर्तन निर्माताओं में हड़कंप मच गया। देर शाम तक विभाग की टीमें फैक्ट्रियों में रिकार्ड की छानबीन में जुटी रही। मौके पर इंकम टैक्स की एडिशनल कमिश्नर पूनम शर्मा भी मौजूद रही।
विज्ञापन

इंकम टैक्स व सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी वीरवार को एक साथ करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियों में कार्रवाई के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्ट्रियों का गेट बंद करवा दिया। किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया गया और न ही कोई फैक्ट्रियों से बाहर निकला। एक साथ दो विभागों की कार्रवाई से फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया। अधिकतर फैक्ट्री मालिकों ने अपनी फैक्ट्रियों में बाहर से ताला लगवा दिया। टीमें देर शाम तक कागजों की जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें