अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को गुरु नानक खालसा कॉलेज से फव्वारा चौक तक रोष मार्च निकाला। इस दोरान प्रदेश सरकार ओर शिक्षा का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। परिषद ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज सभी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग की। विद्यार्थी हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे बैनर लिए हुए थे। पुतले को डंडों, लातों व जूतों से पीट कर रोष जताया गया।
परिषद के जिला सह संयोजक आशीष बटार व विक्रम राणा ने कहा कि शिक्षामंत्री झूठे बयान देकर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। आज कॉलेजों में कई मुख्य विषयों में सीटें काफी कम है। जिससे जिले के विद्यार्थी अपने मनपसंद विषयों में दाखिला लेने से वंचित हैं।
सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर उन्होंने शिक्षामंत्री को ज्ञापन दिए थे। लेकिन शिक्षामंत्री ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। जिससे उनमें रोष है।
प्रदेश सहमंत्री जतिन गर्ग, प्रशांत राणा ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन में विवेक कांबोज, अभिषेक, सुनित बटार, दीक्षांत, योगेश, गौरव, सन्नी, राहुल जोशी, अरूण, भानू, शिवा, शुभम राणा आदि मौजूद रहे।