फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर में नहाते डूबा किशोर

Tue, 25 Apr 2017 12:06 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर में चिट्टा मंदिर के पास सोमवार दोपहर एक 14 वर्षीय किशोर नहाते हुए डूब गया। किशोर अपने दो अन्य साथियों के साथ यहां नहाने के लिए आया था। सूचना पर गोताखोरों ने नहर में उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी गोली (14) सोमवार दोपहर को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पश्चिमी यमुना नहर पर चिट्टा मंदिर किनारे नहाने के लिए आया था। इस दौरान तीनों दोस्त नहर में नहाने लगे। नहाते हुए गोली नहर में अधिक पानी में चला गया और डूब गया। उसने दोस्तों ने उसे डूबता देख अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोरों ने नहर में गोली की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार देर शाम तक परिजन व गोताखोर नहर में गोली की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें