फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासिंग और कागजात के शहर में दौड़ रहे ऑटो

Thu, 02 Mar 2017 12:01 AM IST
yamuna nagar beauro
विज्ञापन
x - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
विज्ञापन
शहर में अधिकतर ऑटो रिक्शा बिना पासिंग के दौड़ रहे हैं और न ही चालकों के पास कागजात पूरे हैं। सोमवार को हुई रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में भी इस पर चर्चा हुई। इसके बाद एसपी राजेश कालिया ने ऐसे आटो रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी के तहत ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को कन्हैया साहिब चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। घंटे भर में ही करीब 50 आटो रिक्शा के चालान किए गए, जिनमें से अधिकांश में या तो ऑटो रिक्शा की पासिंग नहीं थी या फिर उनके चालकों के पास कागजात पूरे नहीं मिले।
विज्ञापन

बता दें ट्विनसिटी (यमुनानगर-जगाधरी) में करीब छह हजार ऑटो रिक्शा हैं। हालांकि इनकी पासिंग का जिम्मा आरटीए विभाग का है। जबकि नियमों की उल्लंघना पर आरटीए समेत पुलिस व यातायात विभाग कार्रवाई कर सकते हैं। बावजूद इसके शहर में अधिकांश ऑटो रिक्शा बिना पासिंग और पूरे कागजात के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके अलावा ऑटों रिक्शा में न सुरक्षा उपकरण ही लगे हैं और न ही क्षमता अनुसार सवारी बैठाई जाती है। यही नहीं सवारियां बैठाने के लिए ऑटो चालक जब चाहे सड़क पर कहीं भी ब्रेक लगाकर रोक देते हैं। वहीं, प्रतिबंध के बावजूद ऑटो रिक्शा चालक आगे ड्राइवर सीट के दोनों ओर सवारियां बैठा लेते हैं। यह सब लापरवाही अपने आप में हादसे को न्योता देने जैसा है।  इस दिशा में सुधार के लिए सोमवार को रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई और संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग में अधिकतर के पास नहंी मिले पूरे कागजात
 एसपी के आदेश पर ट्रैफिक थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने कन्हैया साहिब चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिन ऑटो रिक्शा को रोक कर जांच करने पर टीम को कई ऑटो रिक्शा ऐसे मिले, जिनके चालकों के पास पूरे कागजात नहीं थे वहीं, कई ऑटो रिक्शा की पासिंग भी नहीं थी या खत्म हो चुकी थी। उनका मौके पर ही चालान किया और कुछ ऑटो इंपाउंड भी किए गए। साथ ही ऑटो रिक्शा चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि अपने कागजात पूरे करें और सड़क सुरक्षा के लिए नियमों की पालना करें।
विज्ञापन

 
कन्हैया साहिब चौक पर चेकिंग अभियान चलाते हुए करीब 50 ऑटो रिक्शा के चालान किए गए। जिन ऑटो रिक्शा चालाकों ने आगे ड्राइवर सीट के साथ सवारियां बैठाई हुई थी, उन्हें जुर्माना भी लगाया गया, ताकि वह आगे से ऐसी गलती न करें। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि यदि नियमानुसार नहीं चले तो यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

निर्मल सिंह, प्रभारी, यातायात थाना।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें