फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: नशा तस्करी के आरोपी ने स्कूटी से सब इंस्पेक्टर को मारी टक्कर, चालक पकड़ा, साथ बैठा उसका भाई फरार

Mon, 12 Jun 2023 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि घायल कर्मचारी को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान नशा तस्करी के आरोपी ने स्कूटी से थाना रादौर के सब इंस्पेक्टर नर सिंह को टक्कर मार घायल कर दिया। इसमें नर सिंह की टांग की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया, वहीं कई चोटें भी आईं। टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों ने स्कूटी चला रहे डेहा बस्ती के अनिल कुमार को पकड़ लिया, जबकि स्कूटी सवार उसका भाई फरार हो गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी अनिल पर नशा तस्करी के आरोप में मामला चल रहा है। पुलिस ने मामले में सब इंस्पेक्टर राजीव की शिकायत पर अनिल व उसके भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर बाद रादौर में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान डेहा बस्ती के अनिल कुमार व उसका भाई स्कूटी पर मौके से निकल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके। अनिल ने सब इंस्पेक्टर नर सिंह को स्कूटी से टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर लगने से स्कूटी सहित सड़क पर गिरे अनिल कुमार को पुलिस कर्मचारियों ने हिरासत में ले लिया, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि घायल कर्मचारी को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है।- कमलजीत सिंह, प्रभारी, थाना रादौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें