फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस गांवों में लड़कियां अधिक, सरपंच हुए सम्मानित

Sun, 07 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक रेणू फूलिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बोलते हुए रेणू फूलिया ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश व प्रदेश के विभिन्न उच्च पदों पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की बुराई को समाप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर समाज में जागरूकता लानी होगी, ताकि लिंगानुपात संतुलित हो सके।

यमुनानगर में एक हजार लड़कों के पीछे 894 लड़कियां हैं और प्रदेश में इनका अनुपात 891 है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक होने पर जिले के दस गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया। डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने कहा कि वह जिले में लिंगानुपात के संतुलन को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उन माताओं को भी सम्मानित किया गया, जिनके पास तीन बेटियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें