फोटो कैप्शन पौधरोपण करते मुख्य अतिथि चौ रणधीर सिह व अन्य
- फोटो : Amar Ujala
(साढौरा) डीएवी कॉलेज साढौरा में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, किसान, गरीब एवं कमेरे वर्ग के मसीहा तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल की 107 वी जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में साढौरा के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के सचिव तथा समाजसेवी चौधरी रणधीर सिंह ने
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रणपाल सिंह ने मुख्य अतिथि चौ रणधीर सिह , दिलबाग सिंह नैन (प्रदेश प्रवक्ता, जेजेपी), नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित विशिष्ट अतिथि गणों का स्वागत फूल मालाओं से किया तथा इस अवसर चौ रणधीर सिंह ने कहा कहा कि चौधरी देवीलाल एक युग पुरुष थे। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने अपने जीवनभर किसानों व कमेरे वर्ग के लिए आवाज़ उठाई और संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल एक वयक्ति नहीं बल्कि संस्था थे जिन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया और देश में पहली बार हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन लागू की। आज हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रधांजलि देना है। कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर ढाई सौ से अधिक पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ आर के कुर्रा, डॉ परमजीत पाहवा, डॉ एस के दुबे, दर्शन लाल, छत्रपाल, योगेश सिंह मोहन, अनुपम खन्ना, गुरमेज सिंह, राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
मुख्यअतिथि को सम्मानित करते
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यअतिथि को सम्मानित करते