फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कलाकारों ने प्रस्तुत की प्रदेश के कला की झलक

Fri, 31 Mar 2017 12:23 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
सूचना, जन सम्पर्क,भाषा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से छछरौली अनाज मंडी में तहसीलस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। इसमें युवा कलाकार श्रीहरि, रोबित एंड ग्रुप, साजन एंड ग्रुप, राजकीय कॉलेज छछरौली के छात्र ऋषभ व चेतन तथा छात्रा सीमा शर्मा, विशाल एंड ग्रुप, सुशील एंड ग्रुप ने गीतों,नाटकों के माध्यम से देश व प्रदेश की कला की झलक प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही कलाकारों ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने कहा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने युवाओं के माध्यम से प्रदेश की कला व संस्कृति में नए रक्त का संचार कर दिया है। प्राचीन समय की हमारी संस्कृति, रीति रिवाज व कला धीरे-धीरे पूरे देश में दबती जा रही थी। सरकार ने इस पर ध्यान देकर संस्कृति को बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन


कहा गीत-संगीत के माध्यम से थोड़े शब्दों में बहुत बड़ी बाते कही जा सकती है और समाज को एक विशेष संदेश दिया जा सकता है। रागिनी और गीतों के माध्यम से सामाजिक बुराईयों को समाप्त किया जा सकता है। कंवरपाल ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से कलाकारों की मान्यता बढ़ेगी व प्रदेश की प्राचीन कला को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए कहा उन्हें खुशी है कि पूरे प्रदेश में दो वर्षों से तहसील स्तर पर 88 सांस्कृतिक कार्यक्रम सरकार द्वारा सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के माध्यम से किए जा चुके हैं। कलाकारों से अपील की वह पूरी रूचि लेकर देश व प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाए इससे अन्य युवाओं की रूचि भी बढ़ेगी।

उन्होंने खुशी जाहिर की आज फिल्मों में हरियाणा की बोली का महत्व बढ़ रहा है। सूचना, जनसंपर्क, भाषा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने कहा कि हरियाणा में एग्रीकल्चर के साथ-साथ कल्चर भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं में कला की प्रतिभा को निखारने के लिए खंड स्तर व तहसील स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज में बुराईयां, संस्कृति का हृास  व परिवारों में विघटन बढ़ रहा है। बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा ने कहा कि कला और संस्कृतिक विभाग हरियाणा के युवा कलाकारों ने अच्छी तैयारी की है, इसके लिए वह बधाई के पात्र है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे युवा कलाकारों का स्वागत करें और उनकी कला से शिक्षा लेकर अपने भीतर के कलाकार को जगाकर हरियाणा की कला एवं संस्कृति को आगे बढ़ाएं। मौके पर छछरौली के बीडीपीओ एचसीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह, कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका व सुमन, राजकीय कॉलेज छछरौली के प्रिंसिपल सुनील तनेजा, प्रो. अशोक बंसल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, भाजपा नेता कपिल मुनीश गर्ग सहित राजकीय महाविद्यालय छछरौली के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-29, 30, 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें