फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में घुसा स्ट्रीट लाइट का पोल, चालक घायल

Tue, 11 Apr 2017 12:03 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
[k - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे 73 पर रक्षक विहार नाके के पास हरियाणा रोडवेज की बस में पोल घुस गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में रोडवेज चालक की टांग पर चोट आई है। चालक व सवारियों ने नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़ से यमुनानगर आ रही थी। जब चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर रक्षक विहार नाके से कुछ आगे पहुंची तो एक बछड़ा डिवाइडर पार कर रहा था। जैसे ही बछड़ा डिवाइडर पार करने लगा तो डिवाइडर पर रखे स्ट्रीट लाइट के टूटे हुए पोल को उसने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पोल का एक सिरा सड़क पर चला गया।

इसी दौरान बस आ गई। अचानक बस आने पर पोल बस के अंदर घुस गया और बस चालक की टांग पर जा लगा। जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर नहीं पलटी, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। रोडवेज चालक, परिचालक सहित बस में 60 से अधिक सवारियां थी। हादसे के बाद रोडवेज जीएम ने घटनास्थल का जायजा लिया। सवारियों और रोडवेज कर्मियों ने नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं रोडवेज अधिकारी निगम के खिलाफ इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने की बात कह रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें