फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर 33 सालों से उपवास रख रहे इंद्रपाल सरगोधा

Wed, 19 Oct 2016 11:59 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
c - फोटो : c
विज्ञापन
 करवा चौथ के व्रत में महिलाओं का अपने पति के लिए समर्पण छिपा है। निराहार रहकर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। कुछ ऐसे पति भी हैं जो इस पर्व पर खुद भी व्रत रखते हैं। बिलासपुर के इंद्र पाल सरगोधा पिछले 33 सालों से करवाचौथ पर व्रत रख रहे हैं। वह हर साल करवा चौथ पर अपनी पत्नी के साथ अल सुबह उठकर सरगी करते हैं। पूरा दिन बिना कुछ खाए दोपहर को पंडित से व्रत की कथा सुनकर पूजा अर्चना कर अपनी पत्नी की लंबी आयु व परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। रात्रि में वह चांद देखने के पश्चात ही अपनी पत्नी के हाथ से जल, अन्न ग्रहण करते हैं। इंद्र पाल सरगोधा इस समय सरकारी महकमे में इलैक्ट्रीशियन के पद पर हैं। उनका कहना है कि मेरी पत्नी मेरे लिए भूखी रहती है तो मै भी उसकी खातिर भूख सहन कर सकता हूं। मेरे पत्नी हर प्रकार से मेरी हम सफर साबित हुई है। वह हर सुख-दुख की घड़ी में मेरे साथ खड़ी हुई है। इंद्र पाल ने बताया कि 16 अक्तूबर को उन्होंने अपने परिवार के साथ अपनी 33 वीं सालगिरह भी मनाई है।
विज्ञापन



विकास शादी के बाद से पत्नी के साथ रख रहे व्रत
करवाचौथ के दिन पत्नी के साथ व्रत रखने में युवा भी पीछे नहीं है। बिलासपुर के चौधरी मोहल्ला निवासी विकास वर्मा पिछले आठ सालों से करवाचौथ के दिन व्रत रख रहे हैं। विकास की शादी आठ साल पहले हुई थी। वह तभी से व्रत रख रहे हैं। विकास का कहना है कि करवाचौथ के दिन पत्नी अपने शरीर को कष्ट देकर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। पत्नी को अर्धांगिनी कहा जाता है। यदि वह हमारे लिए व्रत रखती हैं तो हमें भी उनके लिए व्रत रखना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें