फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों ने शुरू किया आंदोलन, राउंड द कलॉक अलर्ट पर प्रशासन

Tue, 31 Jan 2017 11:36 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
d - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में मंगलवार से जाटों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया। जाट समुदाय के लोगों ने पुलिस बल की मौजूदगी में जगाधरी अनाज मंडी में धरना दिया। धरना अखिल भारतीय जाट सभा और अखिल भारतीय संघर्ष समिति यमुनानगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान जाट समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


जिले भर से जाट समुदाय के लोग मंगलवार को करीब 11 बजे जगाधरी अनाज मंडी में एकत्रित हुए। उन्होंने अखिल भारतीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष कांशीराम की अध्यक्षता में धरने की शुरुआत की। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बीते वर्ष में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जाट समुदाय के बेकसूर युवाओं को गिरफ्तार किया गया और कइयों पर झूठे मुकदमे बना दिए गए। उनका यह आंदोलन गिरफ्तार किए गए युवाओं को रिहा करने और दर्ज किए गए मुकदमों को रद करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। साथ ही उनकी मांग है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन लोगों की मौत हुई, उनके आश्रितों में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने के दौरान जाट समुदाय के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर जाट सभा के प्रधान प्रदीप नगला, मान सिंह गनौला, जसबीर सिंह भागू माजरा, कर्म सिंह कंडरौली, जसबीर चौराही, गुरमुख सिंह शाहपुरा, हरपाल सिंह नरवाल, अमरजीत नरवाल, कृष्णपाल सुढैल, कमल प्रधान साढौरा, जिले सिंह तेजली, सरदार गुरप्रीत सिंह, राजेश गोलनपुर, नरंजन सिंह, करनैल सिंह, कंवरपाल बपौली, सुरेश भागू माजरा, नरेश मोहड़ी, जयचंद, कुलचंदू, अर्जुन बपौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में लगी धारा-144, धरने के वक्त पुलिस बल रहा मौजूद:
 बीते वर्ष के जाट आरक्षण आंदोलन को मद्देनजर रख सरकार के आदेशानुसार कानून व्यवस्था तथा शांति बनाए रखने को जिले में धारा-144 लगा दी गई है। इस बार जाट आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जगाधरी अनाज मंडी में जाटों के धरने के दौरान जहां पुलिस बल की मौजूदगी रही वहीं, एडीसी डॉ. शालीन ने सभी ब्लॉक में अलग-अलग क्षेत्रों से ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त कर दिए हैं। इसमें जगाधरी एसडीएम जगाधरी उपमंडल क्षेत्र में, बिलासपुर एसडीएम बिलासपुर उपमंडल क्षेत्र में व डीआरओ रादौर क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज बनाए गए हैं। डीडीपीओ रिजर्व में और थाना शहरी यमुनानगर क्षेत्र व रेलवे स्टेशन यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में जगाधरी तहसीलदार, डीएसपी सुभाषचंद प्रबंधक थाना शहर यमुनानगर व एफजीडी विकास डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं।


इसी तरह थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन कलानौर में जगाधरी नायब तहसीलदार, डीएसपी सुभाष चंद व वन रेंज अधिकारी सुखपाल कौर, थाना फर्कपुर क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन जगाधरी वर्कशाप क्षेत्र के लिए जगाधरी बीडीपीओ, डीएसपी वीरेंद्र कुमार थाना फर्कपुर व वन दरोगा सुरिंद्र भल्ला को कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। थाना शहरी जगाधरी क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन दराजपुर क्षेत्र के लिए बीडीपीओ सरस्वती नगर, थाना सिटी जगाधरी के निरीक्षक सुनील कुमार व वन रक्षक राजकुमार, थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के लिए बीडीपीओ रादौर, उप निरीक्षक दीदार सिंह व वन डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार, थाना बिलासपुर क्षेत्र के लिए तहसीलदार बिलासपुर, बिलासपुर थाना प्रबंधक नवीन व डिप्टी रेंजर गुरचरण सिंह, थाना छछरौली क्षेत्र के लिए तहसीलदार छछरौली, प्रबंधक थाना छछरौली राजीव मिगलानी, फारेस्टर नरेशपाल सैनी, थाना खिजराबाद क्षेत्र के लिए बीडीपीओ बिलासपुर, डीएसपी विपिन कुमार व फोरेस्टर दयानंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जबकि थाना साढौरा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार सढौरा, निरीक्षक थाना प्रबंधक सढौरा सचिन व फोरेस्टर कर्ण सिंह, थाना छप्पर क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन मुस्तफाबाद क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार सरस्वती नगर, पुलिस उप निरीक्षक राजेंद्र व फोरेस्टर जयपाल सिंह, थाना रादौर क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार रादौर, पुलिस उप निरीक्षक ज्ञानचंद व फोरेस्टर विष्णुदत, थाना जठलाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार रादौर, थाना प्रबंधक गुरमेल सिंह एफजीडी संदीप सैनी तथा थाना बुडिय़ा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार बिलासपुर, डीएसपी देवेंद्र सिंह व एफजीडी अनुज कुमार की बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें