फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस ने किया अस्पताल का दौरा

Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
fg - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सीपीएस श्याम सिंह राणा ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डॉ. विजय परमार ने सीपीएस के समक्ष अस्पताल की समस्याओं व मांगों को रखा। इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर्स के सात पद स्वीकृत हैं, लेकिन इस समय केवल अस्पताल में एक डॉक्टर है। अस्पताल में महिला डॉक्टर भी नहीं है। अस्पताल की सड़कें टूटी पड़ी है और सीवरेज जाम है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार ने अस्पताल को 50 बिस्तर का मंजूर किया है, लेकिन यहां बिस्तर लगाने के लिए जगह नहीं है। 50 बिस्तर का बैंड लगाने के लिए सरकार जगह मंजूर करें। सीपीएस राणा ने अस्पताल के स्टाफ को साफ सफाई रखने के आदेश दिए। मौके पर विनोद सिंगला, राजकुमार शर्मा, अमित कांबोज, सुशील सेेतिया सरपंच संधाला, मलखान सिंह ग्रेवाल, धर्मबीर दारसी, मंजीत सिंह पंजेटा, जयनारायण सढूरा, मंगतराम बठला, रोहित अरोडा व मास्टर घनश्यामदास मनचंदा उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें