फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकार गुरमीत चावला को किया सम्मानित

Thu, 29 Dec 2016 12:19 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
v - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईपीएस इंस्टीट्यूट एवं यूनिवर्सल स्टडी अबरोड शिक्षण संस्थान में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर के प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं जूनियर भट्टी के नाम से मशहूर गुरमीत चावला को अपनी कला से प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। अब तक विभिन्न फिल्मों में विभिन्न किरदारों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके व देश भर में चार सौ लाइव शो के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने वाले हास्य कलाकार गुरमीत चावला ने उन्हें सम्मानित करने पर शिक्षण संस्थान का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में रेडक्रास सोसायटी के सचिव राजकुमार सूरा ने भाग लिया। जबकि अध्यक्षता आइपीएस इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप बंसल ने की।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि एवं रेडक्रास सचिव राजकुमार सूरा ने कहा कि जूनियर भट्टी के नाम से पहचान बना चुके गुरमीत चावला ने हंसराज संह, गिप्पी ग्रेवाल, शेरीमान, जस्सी जसराज, माशा अली व जस्सी गिल आदि के साथ अनेको स्टेज शो किए हैं। वहीं उन्होंने वालीवुड की फिल्म हैप्पी भाग जाएगी में अहम किरदार निभाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर देश भर में चार सौ लाइव शो के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया है। मौके पर आईपीएस इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप बंसल ने स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया है। मौके पर हास्य कलाकार गुरमीत चावला ने बताया कि वह पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार स्वर्गीय जसपाल भट्टी को अपना आइडियल मानते हैं। उनकी प्रेरणा से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह दो पंजाबी फिल्मों द यूथ व रूपिंद्र गांधी गैंगस्टर-दो के अलावा वॉलीवुड की फिल्म बैड ऑफ महाराजा में किरदार कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें