फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार बनाने से दर्जनों घरों के रास्ते बंद

Mon, 05 Dec 2016 11:57 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
s - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ताजेवाला में सिंचाई विभाग द्वारा कालोनी में दीवार बनाने से गांव के दर्जनों घरों में जाने का रास्ता बंद हो गया। इससे करीब पांच दशक से कालोनी में रह रहे लोगों का रास्ता बंद हो गया है। जिस कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके घरों में जाने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से रास्ता दिया जाए तथा पानी की निकासी का स्थाई इंतजाम कराया जाए।
विज्ञापन


उधर, सरपंच ने इस दीवार को बिना पैमाइश व रंजिशन करार दिया है।
ताजेवाला निवासी अंकित,आनंद सरूप, नीरज, तारावती, विमला, ललतेश व कमला का कहना है कि नहर कालोनी के साथ लगते ताजेवाला के रकबे में लगभग 50 साल से रह रहे है। पहले यहां पर सिंचाई विभाग की जमीन पड़ी थी, जिसमें से सभी निकल रहे थे। आरोप है कि कुछ लोगों के कहने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गांव में जाने वाला रास्ता दीवार बनवाकर बंद कर दिया। जिससे यहां दर्जनों घरों के पानी की निकासी भी बाधित हो गई और गंदा पानी फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग पानी को नाले में जाने से रोक रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि सिंचाई विभाग 50 साल पुराने रास्ते में से केवल उनको 10 फीट रास्ता दे दे, ताकि वह लोग अपने घरों में आसानी से जा सके। साथ ही उनके घरों के पानी की निकासी का भी इंतजाम कराया जाए।
विज्ञापन


रंजिशन बनाई गई है दीवार: सरपंच रंजना
उधर, ताजेवाला की सरपंच रंजना का कहना है कि सिंचाई विभाग ने जो दीवार ताजेवाला में बनाई है, उसे बिना पैमाइश कर बनाया गया है। सिंचाई विभाग यहां दीवार बना रहा था उस समय सरपंच व पंचों में से किसी को भी नही बुलाया गया। यह सारा काम सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रंजिशन व बिना पैमाइश के करवाया गया है।

विभाग को दीवार बनाने से पहले खुद पैमाइश करानी चाहिए थी। इसके अलावा विभाग ने पंचायत की गली बिना अनुमति के तोड़ डाली। जिसकी शिकायत उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय में दी है। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग काम करने से पहले पैमाइश करवा लें। अगर सिंचाई विभाग बिना पैमाइश के आगे दीवार का काम करता है तो पंचायत इसमें दखल देगी।

जल्दी कराया जाएगा समाधान:  एक्सइएन दादूपुर
इस बारे में सिंचाई विभाग के एक्सइएन विनोद कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग ने अपनी जमीन में दीवार करवाई है। साथ लगते गांव के लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मौका कर समाधान निकाला जाएगा। साथ ही पानी निकासी का प्रबंध भी जल्द ही करवाया जाएगा, जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें