फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहा कैश, लोग हो रहे परेशान

Mon, 05 Dec 2016 11:53 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
c - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोट बंदी हुए 26 दिन हो रहे हैं, लेकिन हालात में सुधार नहीं आ रहा है। ऐसे में लोगों का सब्र जबाव देने लगा है। लोग वेतन निकलवाने के लिए बैंकों में पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद उपभोक्ताओं को कैश नहीं मिल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


कैश न मिलने से गुस्साएं लोगों ने शाम को ओबीसी के बाहर हंगामा कर दिया। बैंक प्रबंधक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों ने बताया कि सुबह से बताया गया है कि कैश आने वाला है। वह इंतजार में खड़े रहे। शाम को बताया गया कि कैश अब नहीं आएगा। हरियाबांस के विनोद कुमार ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे थे। हर बार बैंक अधिकारियों ने इंतजार करने का आश्वासन दिया। शाम को अचानक उन्हें घर जाने के लिए बोल दिया गया। इस दौरान करीब 70 से अधिक लोग बैंक में थे। उधर, शाखा के चीफ मैनेजर विजय कांत अरोड़ा का कहना है कि उन्हें 4 लाख मिले थे, जो नियमानुसार बांट दिए गए।  


नाराज लोगों ने बैंक के बाहर की नारेबाजी
जगाधरी वर्कशाप स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर उपभोक्ताओं ने नारेबाजी की। बैंक की शाखा में करीब साढ़े 11 बजे कैश आया। कुछ ही देर में बताया गया कि कैश खत्म हो गया है, जिससे उपभोक्ता नाराज हो गए। गुस्साए रेलवे कर्मचारियों ने बैंक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उधर, उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से पीएम को पत्र लिख कर भेजा गया है। शाखा सचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि रेल कर्मचारियों को वेतन ही नही मिल रहा। जिससे कर्मियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। वे सोमवार को पीएनबी में भी गए थे। इस संबंध में एलडीएम से भी बात की गई। अब निर्णय लिया गया कि एक बार फिर प्रधानमंत्री को वेतन दिलाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। जिसमें रेल कर्मियों को वेतन दिलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें