दीपावली के उपलक्ष्य में क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूूल चांदपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैंडल डेकोरेशन में प्री. नर्सरी के रिहान खान, हार्दिक, चंदन, श्रेया, सेजल, माही व सुखमनी कौर, केजी कक्षा के माही, एंजल, भूमिका, स्नेहा, गगन, अमन बग्गा की कैंडल की सभी ने खूब सराहना की।
कक्षा प्रथम की प्रियांशी, रोहित, युवराज, गरिमा, रशमीत, कक्षा दूसरी की मुस्कान, वंश, दक्ष, दया, अक्षदीप, तिलक, पुष्कर, कक्षा तीसरी के शौर्य, संजीता, नवदीप, निखिल, जैसमीन व केशव के सजाए सुंदर दीयों ने सभी को मोह लिया। कोलॉज मेकिंग में कक्षा चतुर्थ के हितेश, श्रुति, यशिका, मुस्कान, अर्पिता ने कोलॉज बनाए तथा कक्षा पांचवी की तन्वी, वंश, समीक्षा व सपना ने क्ले द्वारा अत्यंत आकर्षक कृतियां बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कक्षा छठी के हिमांशु, वंशिका, अजंलि व कक्षा सातवीं के तनुज, कशिश, वंशिका व प्रिया ने मास्क बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कक्षा आठवीं की रीदिमा, महक, काजल व सुखविंद्र ने सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। कक्षा नौंवी की गरिमा, अनु, चेतन, योगेश, जानवीं, जैशलीन, उमेश व कक्षा दसवीं की रोमनजीत, श्रद्वाजंलि, हरजसलीन ने सुंदर पोस्टर बनाकर सभी की वाह वाही लूटी। रंगोली सज्जा में कक्षा ग्यारहवीं की शगुन, आयशा, रीतिका, श्रीन, प्रियंका, पारूल, कविता, शेफाली, सारिका, वैशाली व सोनम की बनाई रंगोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। प्रिंसीपल डॉ. बिंदु शर्मा ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है, इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। मौके पर रेणु शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई कलाकृतियों व डैकोरेशन का अवलोकन किया।
इसी तरह न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रगति तथा सीनियर वर्ग में शांति सदन की रंगोली सर्वश्रेष्ठ रही।
जूनियर वर्ग में प्रगति सदन की मुस्कान, रिवेल, रीतिका, आंचल, संजना व निशांत की रंगोली प्रथम, शांति सदन की जन्नत, सोनाली व रीतिक की रंगोली दूसरे तथा शक्ति सदन की कनिका, हरप्रीत व मुस्कान की रंगोली तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में शांति सदन की शबनम, हरप्रीत, रीतिका, दीपशिखा व मुस्कान की रंगोली को पहला, शक्ति सदन की दीक्षिता, अजंलि, राव्या, सरबजीत कौर व सुनीधि की रंगोली को दूसरा तथा भक्ति सदन की लवी, सोनम, राधा, यशिका व प्रज्जवल की रंगोली को तीसरा स्थान मिला । प्ऱिसीपल कमलेश सिक्का व मोनिका शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। मौके पर मंजु शर्मा, मधु, शोभा शर्मा, अनीता झांगड़ा, अल्का साहनी, राजिंद्र शर्मा, रेणू, गगनदीप कौर, सुमन शर्मा, नीरू, सुरजीत कौर व रेशमा मौजूद रही।
सुरक्षित व प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में धनतेरस व दीपावली के उपलक्ष्य पर एनएसएस यूनिट-दो द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन यूनिट प्रभावी अनिल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कक्षा 8 से 12 तक के कुल 38 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 19 ग्रुप मेें हुई। प्ऱिसीपल प्रदीप कुमार ने सुरक्षित तथा प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश दिया गया। निर्णायक की भूमिका प्राध्यापक अनुराधा व संतोष रानी शामिल रही। प्रतियोगिता प्रिया कांबोज ने जीती। निशा दूसरे तथा काजल एवं सायरा तृतीय रही। सांतवना पुरस्कार बिंदु व नेहा को दिया गया।
स्कूल में बच्चों ने मनाई इको-फ्रेंडली दीपावली
जगाधरी वर्कशाप। होली मदर पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं से जोडने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं दीये बनाए तथा प्रण लिया कि पर्यावरण अनुकूल दीपावली ही मनाएंगे। इस दीपावली पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पटाखों को इस्तेमाल नहीं करेंगें।
कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला में दिवाली दृश्य बनाए व उन्हें रंग बिरंगे रंगों से सजाया। कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता, दिया व मोमबत्ती सजावट तथा रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनेकों प्रकार के रंगों, फूलों, चावलों व दियों से सुशोभित रंगोली बनाई। इसमें कक्षा आठवीं की अजंलि चावला प्रथम तथा निशा द्वितीय रही। पर्यावरण अनुकूल दिवाली को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों ने अनेकों प्रकार के रंग बिरंगी पेंटिंग बनाई। जिसमें कक्षा दसवीं की हरमन तथा कक्षा नौवीं के हरविंदर प्रथम व द्वितीय रहे।
उसी प्रकार व़िद्यार्थियों ने दीये व मोमबत्तियों को स्टोन, शीशे आदि से सजाकर कला को प्रदर्शित किया। जिसमें महक प्रथम व मुस्कान द्वितीय रही। स्कूल प्ऱिसीपल ने कहा कि बच्चों को अपनी पुरानी परंपराओं से जुड़े रखने के लिए अनेकों प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाती हैं। मौके पर रेखा, गीता, मेनका, डीके पांडे्य, उपासना, ममता, राजबीर व सिद्धार्थ उपस्थित थे।
रैली निकाल प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया
जगाधरी वर्कशाप। नेशनल पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड में इको क्लब के सदस्य विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। जिसमें चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार का आह्वान करते हुए स्वदेशी सामान खरीदने का आह्वान किया गया। इसके साथ साथ शिल्पी, हर्ष, शालिनी, अभिषेक, विक्रांत, जुगनू, आदित्य, काजल, नेहा, निधि, गजल ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश देते हुए पटाखें न चलाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत स्कूल में दीया सज्जा, रंगोली, थाली सज्जा और मोमबती सज्जा प्रतियोगिता करवाई गई। दीया सज्जा में निष्ठा पंजेटा, करनदीप, दिव्या, मोमबत्ती सज्जा में परणीत कौर, आदित्य और वंशिका, थाली सज्जा में अमित, शिवांगी और पवनीत कौर, रंगोली बनाओ में प्रीति, अजंलि, चेतना, रिया, किरण, युक्ति, अमीशा व शिवानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल मनीषा गौतम ने विद्यार्थियों को त्योहारों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय प्रबंधक आरएस पुंडीर ने दीपावली की शुभकामनाएं दी।