फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन को लेकर अधिकारियों की छुट्टियां रद

Wed, 25 Jan 2017 11:35 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
dhh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा सरकार जाट आंदोलन के दौरान किसी को कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी। सरकार ने आंदोलन के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली हैं और अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। कांबोज बुधवार को ग्रीन पार्क में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा प्रदेश सरकार ने जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है और मंत्रीयों व विधायकों की भी ड्यूटियां लगाई गई है वह अपने क्षेत्रों में नजर रखें और तुरंत इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दें। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों ने आंदोलन का यह कहते हुए विरोध किया है कि इससे आपसी भाईचारा खराब होगा।
विज्ञापन


खाप पंचायतें इस आंदोलन में हिस्सा नहीं ले रही हैं। सरकार का भी पूरा प्रयास है कि किसी भी कीमत पर राज्य में भाईचारा न बिगड़े। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद जहां पर भी चुनाव हुए हैं, जनता ने दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत भाजपा को दिया है। इससे पहले कर्णदेव कांबोज ने ग्रीन पार्क वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मदन चोहान, जिला महासचिव राजेश सपरा, ओम प्रकाश सैनी, डीएफएससी सुरेंद्र धौलरा, कश्मीरी लाल, महेश सिंघल, कपिल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, एसपी सैनी आदि  मौजूद रहे।

केरोसीन बंद कर बचाया सौ करोड़ रुपया
 कांबोज ने बताया कि पांच लाख लोग एलपीजी गैस सिलेंडर होने के बावजूद केरोसीन ले रहे थे। अब इन लोगों की केरोसीन बंद कर सौ करोड़ रुपया बचाया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ऑनलाइन कर विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया गया है। जब सरकार में सत्ता में आई थी तो विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, लेकिन अब भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन व सरकार देने का जो वादा भाजपा ने किया था, उस पर वह खरी उतर रही है। आठ जिलों को कैरोसीन मुक्त कर दिया गया है, जबकि 31 मार्च तक राज्य के सभी जिलों को कैरोसीन मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है और जल्द ही पीडब्ल्यूडी विभाग व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। इसके अंतर्गत अगर कोई सड़क क्षतिग्रस्त है तो उसकी फोटो डालने के एक माह के अंदर उसकी मरम्मत का कार्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें