फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने व्यक्ति को कुचला, चालक चलती गाड़ी छोड़ भागा

Wed, 25 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साढौरा/यमुनानगर। पैदल जा रहे व्यक्ति को डंपर चालक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। जिसके बाद डंपर एक फॉर व्हीलर को टक्कर मार बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसा सढौरा के बस अड्डा चौक पर हुआ। जहां डंपर के नीचे आने से 44 वर्षीय कृष्ण कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद में लोगों ने फरार डंपर चालक को अनाज मंडी से धर दबोच लिया और जमकर धुना। गुस्साई भीड़ ने डंपर के शीशे आदि तोड़ दिए तथा पुलिस विरोधी नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार गटके से भरा एक डंपर साढौरा की ओर जा रहा था। वहीं मारवां निवासी 44 वर्षीय कृष्ण कुमार बस अड्डा चौक से पैदल कहीं जा रहा था। इस दौरान कृष्ण कुमार को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चालक डंपर छोड़ फरार हो गया। लेकिन लोगों ने उसे अनाजमंडी के पास पकड़ लिया और जमकर धुना। वहीं गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़ फोड़ की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। थाना साढ़ौरा प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
डंपर से छलांग लगा भागा चालक
कृष्ण कुमार के डंपर की चपेट में आने के बाद चालक चलते डंपर से कूद गया। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित डंपर पहले एक फॉर व्हीलर से टकराया और फिर बिजली के खंभे से जा टकराया। इस दौरान लोगों ने इधर उधर भाग कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
गुस्साई भीड़ ने सढ़ौरा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हादसे का जिम्मेदार ठहराया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बस अड्डा चौक क्षेत्र का सबसे व्यस्त चौक है। जहां हमेशा भीड़ रहती है। क्षेत्रवासी लंबे समय से भारी वाहन बाईपास से बाहर भेजने की पुलिस से मांग करते आ रहे हैं। लेकिन पुलिस ने इस और कभी कदम नहीं उठाया। जिससे आए दिन हादसों का भय बना रहता है। इससे पूर्व भी इसी जगह एक डंपर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया था। लोगों का कहना है कि इस रास्ते से विद्यार्थी सहित अन्य लोग गुजरते हैं, जिससे यहां भीड़ रहती है। लोगों ने बड़े वाहनों का आवागमन कस्बे के बाई पास से करने की मांग की है।
विज्ञापन

इनसर्ट
भारी वाहन का क्षेत्र में न हो प्रवेश, संगठन ने की एसएचओ से मुलाकात
साढौरा। भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश पूरी तरह से रोकने की मांग को लेकर हक की आवाज संगठन के सदस्यों ने संगठन के संयोजक कुलवंत के नेतृत्व में थाना प्रभारी सचिन कुमार से मुलाकात की। संयोजक कुलवंत सिंह एवं प्रधान धर्मवीर ने कहा कि साढौरा बस अड्डा चौक सबसे व्यस्त क्षेत्र है। इस रास्ते से ही सैकड़ों राहगीर एवं स्कूली विद्यार्थी गुजरते हैं। भारी वाहनों के कारण से इस रास्ते पर आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से अकसर डंपर एवं अन्य भारी वाहन तेजी से गुजरते हैं तथा अनेक बार कई भारी वाहनों के कारण से इस चौक के आसपास हादसे भी हुए है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि अब कस्बे से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।  इस दौरान संगठन के गुरमीत सैनी, प्रवीण कुमार, सोनू, मनीष, भारत मानकपुर एवं समे सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें