कस्बे के शिव चौक पर एक फ्रूट विक्रेता की दुकान पर आए सेब पर हमकों चाहिए आजादी व पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा मिला। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। दुकानदार प्रेम सिंह ने बताया कि कई माह पहले उन्होंने यमुनानगर मंडी से स्टोक में सेब की पेटियां खरीदी थी। इनमें से कुछ पेटियां उन्होंने यमुनानगर के सूर्या स्टोर मेें रख दी थी, वहां से वह जरूरत के हिसाब से पेटियां लाकर बेच रहे थे।
16 नवंबर को वह बिक्री के लिए सेब की कुछ पेटियां लेकर आए। गुरुवार को उन्होंने सेबों की पेटियां खोलकर दुकान पर रख दी, तभी उनकी दुकान पर एक ग्राहक आया और उसने बताया कि सेब पर कुछ लिखा है। तब उन्होंने देखा उसी ग्राहक ने बिलासपुर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस उनकी दुकान पर आई और सेब ले गई।
केवल एक ही सेब मिला है, जिस पर एक झंड़े का निशान बना हुआ है, वह अभी जांच कर रहे हैं।
नवीन कुमार, प्रभारी, थाना बिलासपुर।