भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनिका गांधी ने जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सराहनीय कार्य करने के लिए अंजना किरण को राष्ट्रीय स्तर का प्रशस्ति पत्र व 25 हजार रुपये की राशि का नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया है। डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने अंजना किरण को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि अंजन किरण चार अक्तूबर 2006 से जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के ब्लॉक जगाधरी (शहरी) में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है। डॉ. फूलिया ने बताया कि अंजन किरण ने स्वच्छता, सामाजिक बुराइयो, टीका करण, लाडली योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि पर जागरूकता पैदा की और सबला कार्यक्रम के बारे में अनपढ़ लड़कियों को प्रेरित किया। उन्होंने पानी बचाओ के बारें में भी समुदाय को जागरूक किया। मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान, सीडीपीओ प्रवीण छाबड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो-18