फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना के घाटों की कल होगी सफाई

Sat, 21 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जल संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार देशभर में एक साथ आयोजित होगा।
विज्ञापन


संत निरंकारी मंडल यमुनानगर ब्रांच के संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से सेवादल के सैकड़ों सदस्य व साध संगत बॉडी माजरा पुल से लेकर ग्रे-पेलिकन रेस्ट हाउस तक यमुना के घाटों की सफाई करेंगे। मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के अनुसार यह अभियान देश के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ चलेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज को जल के महत्व के प्रति जागरूक करना है। मिशन ने वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से इस परियोजना की शुरुआत की थी। अभियान के माध्यम से नदियों, तालाबों व अन्य जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें