फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थोड़ी शांत हुई यमुना, रुका भूमि कटाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह भर से रौद्र रूप लिए यमुना नदी आखिरकार अब कुछ शांत हुई है। नदी के बहाव से जो गांव टापू कमालपुर की तरफ भूमि कटाव हो रहा था अब काफी हद तक रुक गया है। ऐसे में ग्रामीणों ने भी कुछ चैन की सांस ली। अन्यथा कई दिनों से प्रशासन की तरफ से भूमि कटाव को रोकने के लिए मिट्टी भर कर जो कट्टे नदी में किनारों में डाले जा रहे थे वे बहते जा रहे थे। लेकिन अब कट्टों ने अपनी जगह ले ली, ऐसे में भूमि कटाव भी रुक गया। उधर मामला उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तक पहुंच गया। ग्रामीण चौटाला से मिले। इस पर उन्होंने यमुनानगर के डीसी को फोन कर किनारों पर भूमि कटाव को पूरी तरह से रोकने के लिए पत्थर लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बता दें भूमि कटाव को रोकने के लिए साथ लगते गांव अकालगढ़ की पंचायती जमीन से मिट्टी लाकर यहां डाली गई है। इस मिट्टी को कट्टों में भरने के लिए सिंचाई विभाग ने 300 से अधिक श्रमिकों को लगाया हुआ है। श्रमिकों ने स्टड को नदी में उतर कर किनारों के पास लकड़ी को लगाया उसके बाद उसमें मिट्टी से भरे कट्टों को उसमें डाला गया है। इससे नीचे डाले गए कट्टों ने अपनी जगह ली उसके बाद भूमि कटाव रुका। बता दें गांव के ग्रामीण भी पहले दिन से ही भूमि कटाव को रोकने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उधर ग्रामीण विकास राणा, सुभाष, मंजीत, वेद प्रकाश ने बताया कि पहले से अब भूमि कटाव में कुछ सुधार हुआ है। पहले काफी तेजी से भूमि कटाव गांव की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन अब कुछ लगाम लगी है जिससे कुछ चैन मिली है।

कट्टों से भूमि कटाव में काफी सुधार हुआ है। जो भूमि कटाव तेजी से हो रहा था वह अब रुक गया हैं। कटाव को रोकने के लिए हमने 300 से अधिक मजदूरों को कार्य पर लगाया हुआ है। जहां-जहां ज्यादा कटाव हो रहा था उसे वहीं पर रोक दिया गया है। कटाव पर काफी कंट्रोल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप कुमार, एक्सईएन सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें