फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का धंधा, पुलिस ने 5 लड़की व आठ लड़कों को हिरासत में लिया

Wed, 23 Oct 2024 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। एक युवती ने बताया कि छछरौली निवासी एक युवक सेंटर चला रहा था। दबाव बनाकर गलत काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की छापेमारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में देर रात को पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। पुलिस ने सेंटर से पांच युवती और आठ युवकों को हिरासत में लिया। एक युवती की शिकायत पर सेंटर के मालिक समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मामला थाना हुड्डा सेक्टर 17 क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात को सेंटर पर रेड की। जहां पर पांच युवती और आठ युवको को हिरासत में ले लिया। जबकि, एक युवक छत से कूदकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। एक युवती ने बताया कि छछरौली निवासी एक युवक सेंटर चला रहा था। दबाव बनाकर गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें